प्रधानमंत्री आवास के पास पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

0 17

न्यूज डेस्क- दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के ठीक सामने एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश पीएम हाउस के ठीक सामने नाले के पास झाड़ियों में मिली। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Related News
1 of 1,154

प्रधानमंत्री आवास के पास दिल्ली पुलिस के एक  एएसआई की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस बात जानकारी पुलिस को एक राहगीर ने दी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस ने जांच में पाया कि पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की।

मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के एएसआई टी.पी. अनिरुद्ध के रूप में हुई। वह दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात था। उसके शरीर पर गोली का निशान था। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि पुलिसकर्मी ने खुदकुशी क्यों की। उसकी मौत के पीछे की असल वजह क्या थी।

Comments
Loading...