भाजपा विधायक के बिगड़े बोल,ओवैसी और अजाम पर साधा निशाना

0 21

बलिया — जो भारत माता की जय और वन्दे  मातरम कहने से परहेज़ करते है उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए ।ये विवादित बोल है बलिया के बैरिया विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के।

विधायक ने ओवैसी और आजम खान के बारे में कहा की जो भारत माता को डायन कहते है उन्हें प्रजातंत्र में चुनाव लड़ने पर रोक लगनी चाहिए।यूपी में योगी सरकार  अपराधियों पर तो लगाम लगाने का दावा करती है पर अपने विधायकों के बिगड़े बोल पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

Related News
1 of 653

वहीं बलिया जनपद के बैरिया विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेन्द्र  सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है जो मातृभूमि में पैदा होने के बाद भी अपने देश को माँ की श्रेणी में नहीं रखता उसकी राष्ट्र भक्ति में संदेह है। बीजेपी विधायक ने कहा की जो लोग वन्दे  मातरम और भारत माता की जय कहने से परहेज़ करते है उन्हें राजनीति करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। 

दरअसल भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने ओवैसी और आजम खान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा जो लोग भारत माता को डायन कहते है उनके लिए संविधान में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे उनके  प्रजातंत्र में चुनाव लड़ने पर रोक लगनी चाहिए।

इसके अलावा खनन माफियाओं का पक्ष लेते हुए विधायक ने यहाँ तक कह डाला की  अगर पुलिस भी अवैध वसूली करती है किसानों और आम जनता को परेशान करती है तो उसके साथ भी वैसा ही बर्ताव करना चाहिए जैसा पुलिस चोर के साथ करती है।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)

Comments
Loading...