खुशखबरीः विराट कोहली बने पिता, अनु्ष्का शर्मा ने दिया बच्ची को जन्म

0 1,616

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खुशखबरी है. वह पापा बन गए हैं. अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ. विराट ने एक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया के जरिये देते हुए, बेटी के आगमन का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें..लड़के भूलकर भी ऐसी लड़कियों से ना करें शादी, वरना बाद में देती है धोखा…जानें क्यों !

विराट ने ट्वीट कर दी जानकारी

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं.”

Related News
1 of 1,800

विराट ने आगे लिखा, ”यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.”

विराट ने बताया कि अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत से बेहद खुश हैं. हमें उम्मीद है कि आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे.’

बता दें कि इस खबर के आने के बाद से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.

ये भी पढ़ें..खुशखबरीः पुलिस कांस्टेबल के 7000 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीख़…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...