सपा नेता ने इसलिए किया बसपा से सहयोग का आह्वान…

0 16

बलिया– समाजवादी पार्टी के नेता रामगोविंद चौधरी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करने और लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए बहुजन समाज पार्टी से सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया है।

Related News
1 of 653

चौधरी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुंबई में विपक्षी दलों की एकजुटता की आवश्यकता संबंधी बयान दिया है। बसपा को भी अखिलेश के बयान का स्वागत करते हुए सपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करनी चाहिए। देश तथा उत्तर प्रदेश के जो हालात हैं, उसको देखते हुए गैर भाजपाई दलों की एकजुटता आवश्यक है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा का सत्ता से बेदखल होना जरूरी है।

वहीं आगामी 8 फरवरी को शुरू हो रहे प्रदेश विधानमंडल सत्र में विपक्षी दलों की रणनीति को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सपा विपक्षी दलों के साथ मिलकर सदन में भाजपा को जनहित से जुड़े मसलों को लेकर घेरेगी। सपा यूपी की बदतर कानून व्यवस्था, मुसलमानों के उत्पीड़न, किसानों की बर्बादी, बेरोजगारों के साथ धोखा, भ्रष्टाचार तथा जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर मुखर विरोध करेगी।  

 

Comments
Loading...