पीएसी के जवान का खिड़की के सहारे लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

आनन फानन में रामानंद को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

0 878

पुलिस महकमें में आत्महत्या के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. इस कड़ी में पीएसी के एक जवान ने मंगलवार सुबह खिड़की के सहारे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें..बिहारः सपा का बड़ा ऐलान, आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी !

बता दें कि घटना अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र की है। यहां के किछौछा दरगाह मेले के लिए पीएसी की एक टीम हीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज में इन दिनों रुकी हुई है। मंगलवार सुबह पीएसी के जवानों में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्होंने एक साथी कर्मी मऊ जनपद के मोहम्दाबाद थाना अंतर्गत कोठिया निवासी रामानंद राम (56) को खिड़की के सहारे फांसी से लटके देखा।

आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका
Related News
1 of 956

आनन फानन में रामानंद को बसखारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आत्महत्या क्यों की अभी तक इसका कोई कारण पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर मौजूद जिले के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि कारणों की छानबीन कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें..बड़ा झटका, IAS से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक, वेतन में होगी कटौती!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...