बड़ी खबरः ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती गिरफ़्तार

0 58

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को लगातार तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें..वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम को लोगों ने पीटा

बता दें कि एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान एनसीबी ने उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से आमना-सामना कराया.

एनसीबी अब तक तीन लोगों कर चुकी है गिरफ्तार

गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी. एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है.

Related News
1 of 1,458
रिया ने कबूल की ड्रग्स सेवन की बात

सूत्रों के मुताबिक आज रिया ने कबूल किया कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया है. एजेंसी ने अंजू केशवानी नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. कैजन इब्राहीम से पूछताछ के दौरान केशवानी का नाम सामने आया था. कैजन को मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें..सेक्स रैकेट खुलासे में फसी पुलिस, पूर्व सीओ समेत 10 पुलिसकर्मियों पर केस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...