भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह का निधन, CM योगी ने जताया शोक

0 32

लखनऊ–भाजपा सदर विधायक व पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे और दिल्‍ली के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनका पार्थिव शरीर प्रीत बिहार स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

Related News
1 of 479

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे।वे सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे।समाज के गरीब और कमजोर व्यक्तियों के उत्थान के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहते थे ।श्री सिरोही के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी और पार्टी ने एक सम्पर्पित नेता खो दिया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व.श्री सिरोही के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Comments
Loading...