सारा के लिए उमड़ा कार्तिक आर्यन का प्यार, अपने हाथों से खिलाया खाना

0 108

मनोरंजन डेस्क — अभिनेता कार्तिक आर्यन व सारा अली खान इन दिन अपनी आगामी फिल्म ‘लव आज कल’ लेकर सुर्खियों में है.वहीं कार्तिक ने अपनी को-स्टार सारा अली खान के साथ प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें उनकी ऑन-स्क्रीन लव केमिस्ट्री की झलक असली जिंदगी में भी नजर आ रही है.

Image result for कार्तिक आर्यन ने सारा को अपने हाथों से खिलाया खाना

Related News
1 of 306

दरअसल साझा की गई तस्वीर में दोनों स्टार ने कैजुअल आउटफिट पहने हैं और कार्तिक अपने हाथों से सारा को खाना खिला रहे हैं.अभिनेता ने रोमांटिक फोटो के साथ कैप्शन दिया, ‘काफी दुबली हो गई हो. आओ पहले जैसी सेहत बनाएं.’

हाल ही में, कथित कपल को अपनी फिल्म ‘लव आज कल’ की प्रमोशन के लिए डांस रिएलिटी शो पर देखा गया है. सारा कार्तिक से बात कर रही हैं, और जवाब में, कार्तिक उन्हें अपने यार की तरह देखे जा रहे हैं.

View this post on Instagram

Kaafi dubli ho gayi ho Aao pehle jaisi sehat banayein

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

डांस शो में प्रमोशन के दौरान, कार्तिक ने एक्ट भी परफॉर्म किया जिसमें उन्हें चोट भी लग गई. अभिनेता ने डांस शो में किए जाने वाले कुछ स्टंट्स को परफॉर्म करने का चैलेंज लिया लेकिन आखिर में अंगूठे को चोटिल कर बैठे. हालांकि अभिनेता को कोई बड़ी चोट नहीं आई.इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव आज कल’ में रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी अहम किरदारों में हैं।बता दें कि यह फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म में सारा बतौर ‘ज़ोइ’ और कार्तिक बतौर ‘वीर’ के रोल में नजर आएंगे

Comments
Loading...