लखनऊः मौलाना ने मदरसे में किया ध्वजारोहण गाया राष्ट्रगान

0 22

लखनऊ — देश भर में रविवार को गणतंत्र दिवस की धूम रही. इसी कड़ी में कल राजधानी लखनऊ के सभी सरकारी और प्राइवेट मदरसों में धर्मगुरुओं ने ध्वजारोहण किया. इसके साथ ही देश भक्ति और आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया.यही नहीं सभी ने हम सब एक हैं के नारे के साथ देशभक्ति के नारे लगाए.

Related News
1 of 482

Image result for लखनऊः मौलाना ने मदरसे में किया ध्वजारोहण गाया राष्ट्रगान

गणतंत्र दिवस के मौके पर अधिकारी भी मदरसों में ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे. वहीं दारुल उलूम फिरंगी महल में मौलाना खालिद रशीद ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया. इस मौके पर बोलते हुए फरंगी महली ने कहा कि देश में अमन चैन से लोग रहे और कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश आजादी का जश्न मनाता रहे.

Comments
Loading...