संसद तक हैदराबाद हैवानियत की गूंज, बोलीं जया बच्चन,-‘भीड़ के हवाले किए जाएं रेपिस्ट’

0 26

नई दिल्ली–तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या से देश भर में उबाल है। सोमवार को इस मामले की गूंज संसद में भी सुनाई दी।

Related News
1 of 683

राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सोमवार को कहा कि ऐसे बलात्कारियों को जनता के बीच लाकर मार देना चाहिए। समाजवादी पार्टी की सांसद ने कहा- “ऐसे लोगों को जनता के बीच लाकर उसे पीट-पीटकर मार देना चाहिए।” बता दें 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का जला हुआ शव गुरुवार की सुबह हैदराबाद के पास मिला था। इसके साथ ही, जया बच्चन ने इस बात को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया है कि वे महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर नियंत्रित करने के लिए क्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा- “यह समय है जब सरकार को यह बताना चाहिए कि कैसे वे रेप केस को सुलझाते हैं। ऐसी ही घटना वेटरनिटी डॉक्टर के रेप से पहले हैदराबाद में एक दिन पहले हुई थी।”

Comments
Loading...