आखिरी पलो में तकनीकी कारणों से रोकी गई चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग

0 8

न्यूज डेस्क — भारत के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग को फिलहाल तकनीकी कारणों से रोक दिया गया है। चंद्रयान-2 सोमवार तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर उड़ान भरने वाला था, लेकिन

Related News
1 of 1,162

तय उड़ान से 56 मिनट 24 सेकेंड पहले तकनीकी खराबी की वजह से इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। हालांकि लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई।अगली तारीख का एलान अब बाद में किया जाएगा। 

बता दें कि इस मिशन को रोके जाने के कुछ देर बाद इसरो की ओर से बयान जारी किया गया। इसरो के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) गुरुप्रसाद ने बताया, ‘ लॉन्च व्हीकल सिस्टम में लॉन्चिंग से करीब एक घंटे पहले तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण एहतियान आज चंद्रयान 2 मिशन की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा अब बाद में की जाएगी।’

वहीं  चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग रोके जाने से इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पहुंचे लोगों में काफी निराशा है।

Comments
Loading...