गुलाबो सिताबो की शूटिंग करने लखनऊ पहुंचे ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन

0 35

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ व सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। बिग बी मंगलवार काे नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे हैं

Related News
1 of 306

जहां वे करीब एक महीने तक शहर में रहेंगे और फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म की पहली शूटिंग बुधवार से अमीनाबाद में होगी, जहां अमिताभ घूमते हुए नजर आएंगे। 

बता दें कि बिग बी राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के हयात होटल में रुके हुए हैं, जहां इन्हें इंडियन खाना परोसा जाएगा। दरअसल शुजीत सरकार निर्देशित इस फिल्म में में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जो लखनऊ पर आधारित होगी।

गौरतलब है कि इस फिल्म का एक हिस्सा मुंबई में फिल्माया जा चुका है। बाकी राजधानी व आस-पास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग चौक, हजरतगंज समेत कई लोकेशन पर होगी। वहीं, आंबेडकर पार्क, इको पार्क समेत पुरानी कोठियों और गलियों में शूटिंग हो सकती है। कुछ ऐतिहासिक इमारतों में भी सीन फिल्माए जाएंगे।

Comments
Loading...