भाजपा की जीत पर बॉलीवुड में खुशी की लहर, पीएम मोदी को सितारों ने दी बधाई

0 19

मनोरंजन डेस्क — लोकसभा चुनाव 2019 में लगातार दूसरी बार ‘प्रचंड मोदी लहर’ पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी।

वहीं लोकतंत्र के इस महान उत्सव में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भारी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और करीब-करीब सभी सितारे वोटिंग के दिन वोट देते हुए दिखे थे।

Related News
1 of 306

अब जब मतगणना से साफ हो गया है कि  देश में बहुमत के साथ प्रधानमंत्री मोदी की सरकार दोबारा बन रही हैं तो बॉलीवुड सितारे भी पीएम को बधाई देते हुए दिखे हैं।अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा है, ‘देश को पता है कि उनके लिए क्या सही है और उन्होंने इसका चुनाव कर लिया है।’

वहीं, एक्टर वरुण धवन ने लिखा है, ‘देश ने फैसला कर लिया है, पीएम नरेंद्र मोदी जी को उनकी जीत के लिए भारी बधाई। आपकी गाइडेंस और लीडरशिप के अंतर्गत बेहतर भविष्य की कामना करते हुए जहां सभी हिंदुस्तानी एक साथ आगे बढ़ सकेंगे। जय हिंद।

परेश रावल ने कहा, जैसा पहले कहा था और फिर दोहराएंगे- सरदार पटेल ने भारत को एकजुट किया और नरेंद्र मोदी इसे विघटित नहीं होने देंगे। रिलैक्स भारत, हम वास्तव में सुरक्षित हाथों में हैं।

Comments
Loading...