मंत्री उपेन्द्र तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी

0 14

बलिया — उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी को पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के भाई सतीश चौधरी ने जान से मारने की धमकी दी है।

मंत्री उपेन्द्र तिवारी के मुताबिक़ सतीश चौधरी ने 6 तारीख को फोन पर धमकी दी थी । मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बलिया सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Related News
1 of 653

उत्तर प्रदेश के बलिया में योगी के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी को पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के भाई सतीश चौधरी उर्फ नागा चौधरी ने  जान से मारने की धमकी दी है साथ ही पूरे परिवार का अपहरण कर हत्या करने की भी धमकी दी है।

हालांकि मंत्री के तहरीर पर सहर कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया गया है ।वही मंत्री उपेन्द्र  तिवारी का कहना है की मुख्यमंत्री के निर्देश और उनके प्रयासों से  सतीश चौधरी पर सरकारी खाद्यान में घोटाले को लेकर 6 करोड़ 78 लाख के रिकवरी के आदेश और एफआईआर कराया गया था जिससे  बौखलाए सतीश चौधरी ने फ़ोन पर  धमकी दी ।कहा हम होंगे बर्बाद तो तुम्हे भी नही जीने देंगे।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)

Comments
Loading...