अक्षय कुमार से बोले PM मोदी,-‘मुझ पर निकलता है तुम्हारी पत्नी का सारा गुस्सा’

0 13

मुंबई– चुनावी हलचल के बीच पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में पीएम ने अपने दिल के कई राज शेयर किए। कई तो ऐसे खुलासे भी पीएम ने किए जिसके बारे में लोग कम ही जानते हैं। 

Related News
1 of 306

अक्षय कुमार के सवाल और पीएम मोदी के चुटीले जवाबों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी से सवाल किया था कि आप सोशल मीडिया को कितना वक्त देते हैं। इस पर मोदी ने कहा, मैं सोशल मिडिया जरूर देखता हूं इससे मुझे बाहर क्या चल रहा है इसकी जानकारी मिलती है।मैं आपका भी और टविंकल खन्ना का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं तो मैं समझता हूं की इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी। उनका पूरा गुस्सा मुझ पर निकल जाता होगा इसलिए आपको आराम रहता होगा, तो इस तरह से मैं आपके काम आया हूं।

अक्षय कुमार ने मोदी से पूछा कि आप तीन या चार घंटे ही सोते हैं? मतलब सात घंटे सोना अमूमन एक शरीर को चाहिए ही चाहिए। इस पर मोदी कहते हैं, राष्ट्रपति ओबामा जब मुझे मिले तो उनका भी पहला सवाल नींद को लेकर ही था…मोदी जी क्यों ऐसा करते हैं? मोदी ने कहा हम दोनों अच्छे दोस्त हैं.. अब वे जब भी मुझसे मिलते हैं तो यही पूछते हैं कि तुमने मेरी बात मानी या नहीं…नींद बढ़ाई या नहीं?

Comments
Loading...