माओवादियों ने महिला चुनाव अधिकारी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

0 13

न्यूज डेस्क — माओवादियो ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से एक दिन पहले बुधवार को कंधमाल जिले में महिला चुनाव अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Related News
1 of 1,155

पुलिस ने जानकारी दी कि महिला लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से एक दिन पहले शाम को मतदान कर्मियों की टीम को एक बूथ पर ले जा रही थी। डीजीपी बीके शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सेक्टर अफसर संजुक्ता दिगल जब जंगल से वाहन के जरिए गुजर रही थी। उसी समय वो जंगल में एक संदिग्ध वस्तु को देखकर नीचे उतरी, उसी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वाहन में एक और मतदान कर्मी था, जो सही सलामत है।

यह घटना कंधमाल लोकसभा सीट के अंतर्गत फूलबनी विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां गुरुवार (18 अप्रैल) को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा। ओडिशा में कुल 21 लोकसभा सीटे हैं। यहां लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं।

Comments
Loading...