मायावती के गठबंधन वाले बयान पर बोले अखिलेश-हमारा रिश्ता किसी से खराब नहीं

0 15

लखनऊ– बसपा सुप्रीमो मायावती के गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने कहा, ‘सभी पार्टियां गठबंधन कर रही हैं। हम तो बीजेपी से लड़ ही रहे हैं। हमारा रिश्ता किसी से खराब नहीं हैं। कोई रिश्ता बनाए, तो सबसे पहले हम रिश्ता बना लेते हैं।’ 

Related News
1 of 653

 

बता दें कि मायावती ने कहा था कि किसी भी धर्मनिरपेक्ष पार्टी के साथ हम गठबंधन सम्मानजनक सीट संख्या मिलने पर ही करेंगे, वरना पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके खिलाफ महागठबंधन बन जाये तो देश और प्रदेश दोनों का भला हो जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा नफरत रुपी ओपियम की पुडिय़ा लेकर चलती है इसी से सबको गुमराह कर देती है। सभी को समझना होगा कि पुडिय़ा से खुशहाली नहीं आयेगी। विकास करना होगा। उनका कहना था कि भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनना चाहिए। इससे नफरत फैलाने वाली राजनीति को रोकने में मदद मिलेगी। देश और प्रदेश का भला होगा। उन्होंने कहा कि जिस सोशल मीडिया ने भाजपा को खूब चढाया, अब वही ठीक कर रहा है। सोशल मींडिया में भाजपा के बारे में सब कुछ बताया जा रहा है। भाजपा गुजरात माडल से प्रदेश को तरक्की दिलाना चाहती थी लेकिन उसी माडल के प्रयोग की वजह से हर तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। 

 

Comments
Loading...