दीपिका के सिवाय सभी लड़कियां मेरी बहनेंः रणवीर सिंह

0 29

मनोरंजन डेस्क — लैक्मे फैशन वीक के मंच पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिहं ने कहा जिस दिन गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से शादी की थी, उस दिन यकीनन उनकी कई फीमेल फैंस के दिल टूटे होंगे।

Related News
1 of 306

वहीं चुटकी लेते हुए रणवीर कहा कि अब मैं अपनी पत्नी दीपिका के अलावा दूसरी महिलाओं को बहन मानना शुरू कर दिया है। शो के दौरान उन्होंने फैशन डिजाइनर डॉली, भावना और नंदिता को बतौर बहन ही संबोधित किया। 

बता दें कि रणवीर सिंह अपने प्रशंसकों को बहुत तवज्जो देते हैं। वे जब भी उनसे मिलते हैं, तो उनके अनुभव को यादगार बना देते हैं। बीती रात रणवीर ने एक प्रशंसक के साथ ऐसा ही किया। सूत्रों के मुताबिक मुस्कान अरोरा नाम की एक लड़की रणवीर की कई सालों से डाई हार्ट फैन है। बीती रात वह रणवीर से मिलने उनके घर पहुंंच गई। हालांकि उस समय घर पर नहीं थे लेकिन जैसे ही उनको पता चला वह तुरंत आए और अपने प्रशंसक से मुलाकात की।

Comments
Loading...