43 साल की एकता कपूर बनीं मां,सेरोगेसी के जरिए हुआ बेटे का जन्म

0 21

मनोरंजन डेस्क — टीवी क्वीन के नाम से मशहूर और फिल्म प्रोड्यूसर अभिनेत्री एकता कपूर सेरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 43 साल की एकता के बच्चे का जन्म 27 जनवरी को हुआ है।

Related News
1 of 306

बेबी ब्वॉय हेल्दी है और जल्द ही उसे घर ले आया जाएगा। बता दें कि एकता ने अभी तक शादी नहीं की है और वह सिंगल पेरेंट बनी हैं।इससे पहले उनके भाई तुषार कपूर ने 2016 में सरोगेसी की मदद ली थी। उनका बेटा लक्ष्य इसी तरह दुनिया में आया। शुरुआत से परिवार के लाडले लक्ष्य अपनी बुआ एकता कपूर के काफी करीब हैं।तुषार भी सिंगल पेरेंट हैं और उन्होंने शादी नहीं की है।

गौरतलब है कि 7 जून, 1975 को मुंबई में जन्मी एकता बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एकता ने सास-बहू टीवी सीरियलों से खूब शोहरत पाई। उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बने सीरियलों में हम पांच, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर-घर की, कसौटी जिंदगी की, कहीं किसी रोज प्रमुख हैं। पिछले साल उनके प्रोडक्शन में बनी वीरे दी वेडिंग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

Comments
Loading...