राजस्थान उपचुनावः रामगढ़ सीट पर कांग्रेस का कब्जा, शाफिया जीती

0 16

न्यूज डेस्क — राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार शाफिया जुबैर ने भाजपा प्रत्याशी सुवंत सिंह को हराकर अपना कब्जा कर लिया है।

Related News
1 of 653

शाफिया ने 12228 वोटों से विजयी हुई हैं। उन्हें कुल 83311 वोट मिलें। जबकि भाजपा के सुवंत सिंह को 71083 वोट मिले।वहीं बसपा प्रत्याशी जगत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि विधानसभा चुनावों के दौरान रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी का निधन हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव के लिए मतदान गत सोमवार को हुआ। रामगढ़ में 13वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद शाफिया 16221 वोटों से आगे चल रही थीं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था। इस सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

Comments
Loading...