दमदार डायलॉग के साथ सलमान फिल्म ‘भारत’ का टीजर रिलीज

0 22

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का धमाकेदार टीचर शुक्रवार को रिलीज हो गया है.1 मिनट 26 सेकेंड के टीजर में सलमान खान एक दमदार डायलॉग के साथ खुद को इंट्रोड्यूस कराते नज़र आ रहे हैं.

वैसे तो सलमान खान की इस फिल्म का उनके चहने वालो को बेसब्री से इंतजार है.हालांकि फिल्म भारत को सिनेमाघरों में पहुंचने में तो अभी काफी टाइम है. इसीलिए सलमान की झलक दिखाता फिल्म का टीजर फैंस के लिए रिलीज कर दिया गया है.फिल्म ईंद पर रिलीज होगी.

Related News
1 of 306

इस फिल्म में सलमान एक डायलॉग में कहते हैं, ‘अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरा सरनेम क्या है, जाति क्या है, धर्म क्या है… और मैं उनसे मुस्कुरा कर कहता हूं कि इस देश के नाम पर मेरे बाबूजी ने मेरा नाम भारत रखा. अब इतने बड़े नाम के आगे जाति, धर्म, सरनेम लगाकर न तो अपना न ही, इस देश का मान कम कर सकता हूं.’ 

दरअसल फिल्म की कहानी आजादी के वक्त की है और शायद इसीलिए मेकर्स ने फिल्म के टीज़र को गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज़ किया है. फिल्म में भले ही और भी कलाकार हों, लेकिन टीजर में सिर्फ सलमान को ही जगह दी गई है.

इस वीडियो को कुछ ही मिनटों में लाखों बार देख लिया गया है. सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘भारत’ के टीजर रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी. उन्होंने लिखा, ‘एक व्यक्ति और राष्ट्र की यात्रा एक साथ, यहां है ‘भारत’ ”. सलमान खान द्वारा जारी किए गए पोस्टर में वह बेहद ही यंग दिखाई दे रहे हैं. 

Comments
Loading...