पीएम मोदी की बॉयोपिक में मोदी के किरदार में होंगे विवेक ओबेरॉय

0 16

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड बायोपिक का मानों दौर सा चल पड़ा है. जहां साल 2018 बायोपिक के लिहाज से काफी शानदार रहा. अब 2019 में भी बायोपिक्स की भरमार रहने वाली है.

अभी हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ और शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक ‘ठाकरे’ के ट्रेलर रिलीज हुए हैं.इसी कड़ी में अब पीएम मोदी पर भी बायोपिक बनने जा रही.

Related News
1 of 306

बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए जानकारी दी पीएम मोदी पर बायोपिक बनने जा रही है. विवेक ओबेरॉय फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में मोदी का रोल प्ले करने जा रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 7 जनवरी को सामने आएगा. जबकि इसकी शूटिंग जनवरी से ही शुरू होने वाली है.

फिल्म को ओमंग कुमार डायरेक्ट करने जा रहे हैं. जबकि फिल्म का प्रोडक्शन संदीप एस सिंह करने जा रहे हैं. ओमंग इससे बॉक्सिंग चैम्पियन  मैरीकॉम पर बायोपिक बनाई थी जिसमे प्रियंका चोपड़ा ने मैरीकॉम का किरदार निभाया था.जबकि रणदीप हुड्‌डा-ऐश्वर्या राय के साथ बायोपिक सरबजीत भी बना चुके हैं. 

बता दें, पहले परेश रावल पीएम नरेन्द्र मोदी का रोल प्ले करने को पूरी तरह से तैयार थे. लेकिन कुछ कारण वंश उन्होंने फिल्म छोड़ दी. फिल्म की तैयारियां दो महीने पहले ही शुरू हो चुकी हैं. लोकसभा चुनाव के पहले तक शूटिंग पूरी कर ली जाएगी.फिल्म में चाय की दुकान चलाने और गुजरात का सीएम बनने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात और हिमाचल प्रदेश में ही की जाएगी. 

Comments
Loading...