कांग्रेस के दिग्गज नेता बोले,-‘इंसान बंटने को तैयार नहीं तो भगवान को बाँट रही BJP’

0 14

प्रतापगढ़–पूर्व राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना। भाजपा के साढ़े चार साल के शासन को देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया तो भाजपा की बिफलताओ को लोलकसभा चुनाव में मुख्य मुद्दे के साथ किसानों की समस्याओं कर्ज माफी को भी इस्तेमाल करेगी कांग्रेस यूपीए का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। 

Related News
1 of 653

आने वाले समय मे और भी दल तो साथ आएंगे ही और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इशारों में ही भाजपा को डूबता हुआ जहाज बताया जिस पर कोई सवारी नही करना चाहता। भगवान हनुमान की जाति बताने पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में भाजपा सरकार पर भड़के प्रमोद तिवारी ने कहा कि पहले इंसान को बाटा अब इंसान बटने को तैयार नही तो भगवान को बाँट रही है यह भाजपा की बुरी आदत है गोरे अग्रेज चले गए वो भी बटवारा करते थे। काले अग्रेज भाजपा वाले अब यह बटवारा कर रहे है। जो हश्र अग्रेजो का हुआ वही हश्र भाजपा का होगा।

तो वही राम मंदिर हम ही बनाएंगे के मुद्दे पर प्रमोद तिवारी ने कहा भाजपा समय के साथ अपना बयान भी बदलती रहती है। RSS भी अब दुर्भाग्य से यही करने लगी है। वोट के धुर्वीकरण के लिए RSS अब यह राय दे रहा है की मन्दिर मुद्दे पर चुनाव हो। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है । अब हमारे सीएम ने अली और बजरंगबली शुरू कर दिया। अली वाले ऊधर जाओ बाकी सब इधर आओ। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़ ) 

Comments
Loading...