कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश हुए नितिन गडकरी

0 9

मुंबई– महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो गई है। गडकरी स्टेज पर ही बेहोश हो गए। 

Related News
1 of 1,161

इस दौरान राज्य के गवर्नर विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने ही उन्हें स्टेज पर संभाला। फिलहाल गडकरी को अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि गडकरी अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे, जिस दौरान वे राष्ट्रगान के दौरान खड़े हो रहे थे कि तभी वह अचानक बेहोश हो गए। 

डॉक्टरों ने उनकी सेहत की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गडकरी का शुगर कम हो गया था। गडकरी नागपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ पहले भी एक दो बार ऐसा हो चुका है। गडकरी की हालत स्थिर है।

जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त महाराष्ट्र के गवर्नर सी विद्यासागर राव भी स्टेज पर मौजूद थे। अहमदनगर के महात्मा फुले एग्रीकल्चरल कॉलेज में नितिन गडकरी कॉन्वोकेशन सेरेमनी के मौके पर पहुंचे हुए थे।

Comments
Loading...