टीम इंडिया को झटका,चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हुए पृथ्वी शॉ

0 16

स्पोर्ट्स डेस्क — ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के ओपनर पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए.

Related News
1 of 312

शॉ इस दौरान डीप मिड विकेट में फील्डिंग कर रहे थे, उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के ओपनर मैक्स ब्रायंट का कैच बाउंड्री लाइन के थोड़ी ही अंदर पकड़ा और गेंद को पकड़े रहने की कोशिश करते हुए गिर पड़े और चोटिल हो गए.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा,‘‘सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान सीमा पर कैच लपकते हुए बायीं एड़ी में चोट लगी है.’’

इसमें कहा गया,‘‘सुबह उसका स्कैन कराया गया. वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे. जल्दी फिट होने के लिये वह रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम का अनुसरण करेंगे.’’

Comments
Loading...