नगर निगम से संबद्ध होंगे 88 गांवों के लेखपाल

0 70

लखनऊ–प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम की सीमा में आने वाले 88 गांवों से जुड़े लेखपाल जल्द ही नगर निगम से संबद्ध कर दिए जाएंगे। इसके लिए नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने डीएम अभिषेक प्रकाश को पत्र लिखा है।

Related News
1 of 479

लेखपालों के संबद्ध होने के बाद इन गांवों की संपत्तियों का आवंटन और निस्तारण इनकी मदद से ही होगा। नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए राजधानी के 88 गांवों की ग्राम सभाओं का अस्तित्व जल्द ही खत्म हो जाएगा। इसके बाद गांवों में सफाई सहित अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। गांवों के अभिलेखों के अनुरक्षण का कार्य भूमि प्रबंधक समिति करेगी।

समिति के पदेन सचिव लेखपाल होते हैं। ऐसे में लेखपाल ही गांवों के अभिलेखों का निरीक्षण, आवंटन व निस्तारण करेंगे। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने गांवों के हस्तांतरण तक लेखपालों को नगर निगम से संबद्ध करने की अपील की है।

Comments
Loading...