लखनऊ: नदी में नहाने गए 5 युवक, एक की डूबकर मौत

0 60

लखनऊ– चिनहट थाना क्षेत्र के खारजा में नहाते समय एक युवक की डूब गया, जबकि अन्य युवक किसी तरह नहर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

Related News
1 of 479

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इपेक्टर क्षितिज त्रिपाठी जल सेतु चौकी प्रभारी मनीष वर्मा दरोगा हजरत अली गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवक की तलाश जारी की। जानकारी के मुताबिक 13 खास निवासी 16 वर्षीय प्रशांत उर्फ शिवाकांत पुत्र सर्वोत्तम मूल रूप से बदोसराय बाराबंकी निवासी हैं।

बताया गया कि प्रशांत अपने पांच साथियों के साथ खारजा नहर मे नहाने गया था और देखते ही देखते प्रशांत गहराई में चला गया जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके अन्य साथी किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments
Loading...