2019-लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का नारा- ‘अब होगा न्याय’

0 11

न्यूज डेस्क — लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियां पूरे परवान पर चढ़ी हुई है। प्रत्येक राजनैतिक दल अपने-अपने स्तर पर प्रचार में जुटे हैं।

Related News
1 of 1,155

इस दौरान पार्टियों के नेता जनता को लुभाने के लिए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यरोप भी कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के लिए अपना नारा जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने अभियान का नारा दिया है- ‘अब होगा न्याय’।

इसके अलावा पार्टी की ओर से अपने चुनावी अभियान को लेकर एक गीत भी तैयार किया गया है। जिसे शनिवार दोपहर में लॉन्च किया गया है। इस गीत की कुछ लाइनों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की गई थी। इस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए उन लाइनों को हटाने के लिए कहा गया था। चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने अभियान गीत से उन लाइनों को हटा दिया है।

Comments
Loading...