कुलदीप के पंच के बाद राहुल के तूफान में उड़े अंग्रेज,भारत ने जीता पहला टी20

0 17

स्पोर्ट्स डेस्क — इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया ने शानदार जीत के साथ दौरे का आगाज किया है। मंगलवार को ओल्डट्रेडर्फ में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहले कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी 24 पर 5 विकेट तथा बाद में केएल राहुल के नाबाद शतक 101 की बदौलत इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंद दिया।

इंग्लैंड की ओर से दिए गए 160 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 10 बॉल शेष रहते ही 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढत बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को कार्डिफ में खेला जाएगा। 

Related News
1 of 312

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत भी खासी अच्छी नहीं रही। ओपनर शिखर धवन महज 4 रन बनाकर वैली की बॉल पर बोल्ड हो गए।

इसके बाद बल्लेबाजी पर आए केएल राहुल नाबाद 101 ने रोहित शर्मा 32 के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 13वें ओवर में 130 पर पहुंचा दिया। इसी दौरान रोहित शर्मा तेजी से रन बनाने के प्रयास में आदिल राशिद की बॉल पर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कप्तान कोहली नाबाद 20 ने टीम को जीत दिला दी। कोहली ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। राहुल ने अपनी तेज तर्रार पारी में 54 बॉल का सामना करते हुए 10 चौके व 5 छक्के जड़े।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने ओपनर जोस बटलर 69, जेसन रॉय 30 व डेविड वैली नाबाद 29 की पारियों की बदौलत निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था। भातर की ओर से कुलदीप यादव ने सवार्धिक 5, उमेश यादव ने 2 तथा पंड़़या ने एक विकेट लिया था ।

Comments
Loading...