सचिन पायलट के दफ्तर के 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

सचिन पायलट का विभाग अगले 2 दिन के लिए सील कर दिया गया है.

0 60

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का विभाग अगले 2 दिन के लिए सील कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें-यूपीः शराब को लेकर बड़ी खबर, जानें ‘मिनी लॉकडाउन’ के दौरान कब-कब और कैसे खुलेंगी दुकानें

Related News
1 of 1,758

शनिवार को पंचायती राज मुख्यालय पर 2 अधिकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद पायलट के दफ्तर को सील करने का निर्णय लिया गया. मुख्यालय को आज और कल सील रखा जाएगा. राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत विभाग बंद रहेगा. इस दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी फोन पर उपलब्ध रहेंगे, लेकिन मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे.

corona

डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट इस वक्त राजस्थान से बाहर और पार्टी से नाराज चल रहे है. राज्य की ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के तहत वो दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं. जानकारी ये भी मिली है क़ि आज जेपी नड्डा की मौजूदगी में वो बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं.

Comments
Loading...