Trending
- IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले पर मंडरा रहे संकट के बादल ! अगर बारिश हुई तो टूट जाएगा करोड़ों फैंस का दिल
- Noida: वेलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने की खुदकुशी, 15 साल पुरानी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत…
- AUS vs ZIM Live Score: ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से रौंदकर जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उटलफेर
- IND vs NAM LIVE SCORE: नामीबिया ने जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, अभिषेक-सिराज हुए बाहर
- SA vs AFG: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया, खेले गए दो सुपर ओवर
- Canada School Firing: कनाडा के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत
- Mathura: मथुरा में घर के अंदर 5 शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या जांट में जुटी पुलिस
- पंजाब के तरनतारन में लॉ स्टूडेंट्स की क्लासरूम में गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी किया शूट
- IND vs USA : टी20 विश्व कप में भारत का विजयी आगाज, पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया
- IND vs USA T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप आगाज, पहले मैच में अमेरिका से भिड़ेगा भारत
दुनिया में कई तरह के पेड़-पौधे हैं। हर पेड़ पौधे की अपनी एक अलग खासियत होती है। सभी अपने-अपने फल-फूल के लिए जाने जाते हैं। आपने कभी कोई ऐसा पेड़ देखा है जिस पर एक नहीं बल्कि 40 तरह के अलग-अलग फल लगते हों।
आज हम आपको ऐसे ही एक पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। यह अनोखा पेड़ ‘ट्री ऑफ 40’ नाम से जाना जाता है जिसे अमेरिका में एक विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर (Professor of Visual Arts) ने तैयार किया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें बेर, खुबानी, चेरी, सतालू, और नेक्टराइन जैसे कई स्वादिष्ट फल लगते हैं।
Related News
अमेरिका स्थित सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन इस अनोखे पेड़ के जनक हैं। इस विशेष पेड़ को विकसित करने के लिए उन्होंने वैज्ञानिक तकनीक का सहारा लिया है। उन्होंने इस काम की शुरुआत 2008 में की थी। उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य कृषि प्रयोग में एक बगीचे को देखा। जिसमें लगभग 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे लगे थे। यह बगीचा उस वक़्त फंड की कमी की वजह से बंद होने वाला था, जिसमें कई पुराने और दुर्लभ किस्म के पौधों की प्रजातियां भी शामिल थीं।
19 लाख रुपए है ‘ट्री ऑफ 40’ की कीमत-
प्रोफेसर वॉन खेतीबाड़ी वाले परिवार से संबंध रखते हैं इसलिए उन्हें भी खेतीबाड़ी में अच्छी-खासी दिलचस्पी थी। अपने इसी शौक के चलते प्रोफेसर वॉन ने इस बगीचे को लीज पर ले लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उन्होंने ‘ट्री ऑफ 40’ जैसे अद्भुत पेड़ को उगाने में कामयाब रहें। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ‘ट्री ऑफ 40’ की कीमत करीब 19 लाख रुपए है। ग्राफ्टिंग तकनीक में पौधा तैयार करने के लिए सर्दियों में पेड़ की एक टहनी कली समेत काटकर अलग कर ली जाती है। इसके बाद इस टहनी को मुख्य पेड़ में छेद करके रौप दिया जाता है।
Comments