Skip to content

SIGN IN

  • होम
  • देश
  • आधी आबादी
  • टॉप न्यूज
  • धर्म
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल

बैंक में पैसा जमा करती रही पहली शीला, मोदी ने भेजा है समझकर निकालती रही दूसरी शीला

गोरखपुर– भटहट बाजार के इंडियन बैंक (Bank) में एक ही एकाउंट नंबर पर दो महिलाओं के नाम से खाता खुलने का मामला सामने आया है। एक खाता धारक महिला खर्चों में कटौती कर नियमित रूप से खाते में रुपये जमा करती रही तो दूसरी महिला सरकारी मदद समझकर खाते में आई रकम निकालती रही। यह भी पढ़ें-कानपुर में चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, कइयों के कटे चालान पैसा जमा करने वाली महिला ने रुपये निकालने की कुछ दिन पहले शिकायत की थी। इसके बाद बुधवार को दूसरी (Bank) खाता धारक रुपये निकालने पहुंची तो पकड़ ली गई। मामला पुलिस के पास

Written By :

Shweta Singh

Updated

May 29, 2020

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp

गोरखपुर– भटहट बाजार के इंडियन बैंक (Bank) में एक ही एकाउंट नंबर पर दो महिलाओं के नाम से खाता खुलने का मामला सामने आया है। एक खाता धारक महिला खर्चों में कटौती कर नियमित रूप से खाते में रुपये जमा करती रही तो दूसरी महिला सरकारी मदद समझकर खाते में आई रकम निकालती रही।

यह भी पढ़ें-कानपुर में चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, कइयों के कटे चालान

पैसा जमा करने वाली महिला ने रुपये निकालने की कुछ दिन पहले शिकायत की थी। इसके बाद बुधवार को दूसरी (Bank) खाता धारक रुपये निकालने पहुंची तो पकड़ ली गई। मामला पुलिस के पास गया तब जाकर एक ही एकाउंट नंबर पर दोनों के नाम से खाता खोलने की बैंक कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई।

पिपराइच के बनचरा निवासी रामनरेश की पत्नी शीला देवी ने वर्ष 2014 में खाता खुलवाया था। छोटी-छोटी रकम जोड़कर उन्होंने खाते में एक लाख रुपये जमा कर रखा था।

यह भी पढ़ें-आपस में भिड़े दो समुदाय, मौके पर पहुंची पुलिस को भी जमकर पीटा

कुछ दिन पहले शीला अपना (Bank) पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंची तो खाते से 54 हजार रुपये निकल जाने का पता चला। उसी समय उन्होंने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से की। छानबीन करने पर पता चला कि अलग-अलग तिथि में यह रकम निकासी फार्म भर कर निकाली गई है।

बैंक (Bank) प्रबंधक ने गहराई से छानबीन करने की बात कहकर उस समय शीला को घर भेज दिया। साथ ही उनके खाते से निकासी पर रोक लगा दी। इस बीच बुधवार को शीला के खाता नंबर से रुपये निकालने के लिए निकासी का फार्म जमा किया गया। निकासी फार्म देखते ही कैशियर के कान खड़े हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को दी।

बैंक प्रबंधक ने भटहट चौकी इंचार्ज को बुलाकर रुपये निकालने के लिए निकासी फार्म जमा करने वाली महिला को उनके हवाले कर दिया। पूछताछ में पता चला कि उस महिला का नाम भी शीला है और वह भी बनचरा गांव की ही रहने वाली है। हालांकि उसके पति का नाम अमेरिका है।

यह भी पढ़ें-पांच दिनों से गायब वृद्धा का तालाब में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पासबुक चेक करने पर पता चला कि उसका भी खाता उसी एकाउंट नंबर पर खुला है, जिस नंबर पर रामनरेश की पत्नी शीला का खाता खुला था। अमेरिका की पत्नी शीला ने बताया कि बैंक में उसका जनधन खाता खुला था।

जनवरी में पासबुक अपडेट कराने पर खाते में एक लाख रुपये होने का पता चला। इसे सरकारी से मिली मदद मान कर उसने एक बार पांच हजार, दूसरी बार नौ हजार और चार बार 10-10 हजार रुपये निकाला था।

यह भी पढ़ें-बहराइच: घर में हुई लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, ये खास शख्स था शामिल

एक ही एकाउंट नंबर पर दो महिलाओं के नाम से खाता खुलने के संबंध में पूछने पर सहायक शाखा प्रबंधक नरेंद्र प्रताप ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • राहुल गांधी के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह , कहा- विपक्ष के नेता का ऐसा आचरण लोकतंत्र के लिए खतरा

  • Uttarakhand Tunnel Collapse: पीपलकोटी टनल हादसें में अब तक 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

    Pipalkoti Tunnel Accident
  • Koderma Road Accident: कांवरियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत, 50 घायल

    Koderma Road Accident

Subscribe on Youtube​

Download APP

© 2026 UP Samachar. All Rights Reserved.