स्वर कोकिला लता मंगेशकर का हुआ निधन, दिग्गज नेताओं समेत बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

आज रविवार को देश की स्वर कोकिला और मशहूर गायिका लता मंगेशकर का मुंबई में निधन हो गया। लता मंगेशकर की निधन की खबर से पूरा देश में शोकाकुल हो गया है।

आज रविवार को देश की स्वर कोकिला और मशहूर गायिका लता मंगेशकर का मुंबई में निधन हो गया। लता मंगेशकर की निधन की खबर से पूरा देश में शोकाकुल हो गया है। केंद्र सरकार ने लता के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। वही लता की याद में देश का तिरंगा आधा झुका रहेगा। भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया।

मुंबई में देश की स्वर कोकिला ने ली आखिरी सांस:

देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने करीब 92 साल की अवस्था में रविवार यानी आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल अंतिम सांस ली। वही ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि लता मंगेशकर का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। 6 फरवरी और 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। पूरे देश में इस दौरान देश का तिरंगा झंडा झुका रहेगा।

पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम् शांति।’

राष्ट्रपति कोविंद ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है। जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।’

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘स्वर कोकिला, भारत रत्न आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया और भारत के लिए यह बहुत ही दुखद बताया।

https://www.instagram.com/p/CZn9T4otsZf/?utm_source=ig_web_copy_link

भारत के क्रिकेटर विराट कोहली ने भी ट्वीट कर लिखा, संगीत और यादों के लिए धन्यवाद।’

https://twitter.com/imVkohli/status/1490184538152050689?s=20&t=ZqNuofAlNAem1hIVBI79LA

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने ट्वीट करके शोक जताते हुए दी श्रद्धांजलि

https://twitter.com/arrahman/status/1490196159876370436?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1490196159876370436%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Asrcdoc

भी पढ़ें.. शर्मनाक! दलित युवक को पहले जबरन पिलाई पेशाब फिर डंडों से बेरहमी से पीटा

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Bollywood newslata mangehskar passes awayLata Mangeshkar Age 92Lata Mangeshkar Diedlata mangeshkar died "Lata MangeshkarLata Mangeshkar Died TodayNational mourningSwar Kokila Lata Mangeshkar Died
Comments (0)
Add Comment