CM योगी बोले- यूपी में नो कर्फ्यू नो दंगा…अब हो रहा केवल विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को कहा कि अब सहारनपुर गंगोह में विकास हो रहा है। अब कोई दंगा, कर्फ्यू, डर या दहशत नहीं है। हमने दंगे भड़काने वालों की गर्मी को शांत करके आपको शांति और सुरक्षा प्रदान की है। इस सहारनपुर पर मां गंगा-यमुना की असीम कृपा है। भूमि उपजाऊ है। यहां के हस्तशिल्पियों के आगे दुनिया झुकती है। इस माटी के लाल किसानों के मसीहा चौधरी साहब को भारत रत्न दिया गया है।

सहारनपुर बन गया था फतवों का शहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में यहां का विकास बाधित था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। लोगों को जाति समूहों में बांटने का काम किया गया। हमारे आस्था के केंद्र टूट गए। कभी सिख दंगों के माध्यम से शांति भंग की जाती थी। यह सहारनपुर धार्मिक उन्माद का केंद्र और फतवों का शहर बनकर रह गया था।

योगी ने कहा कि 2016 में जब सिख विरोधी दंगे हुए थे तो कैसे अराजकता फैल गई थी। जब कांवर यात्रा पर रोक लगाई गई तो कोई जातीय संगठन बोलने नहीं आया। असुरक्षा का माहौल ऐसा था कि माता-पिता अपनी बेटियों को हॉस्टल या दूर के रिश्तेदारों के पास छोड़ देते थे। सपा और बसपा सरकार में यही होता रहा।

ये भी पढ़ेंः-UP Police परीक्षा लीक मामले का दूसरा मास्टरमाइंड STF के हत्थे चढ़ा

उन्होंने कहा कि आपने पिछले दस सालों में ये सब बदलते हुए देखा है। इस भाजपा सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों की भूख का इंतजाम किया। कांग्रेस, सपा, बसपा सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने 80 करोड़ लोगों को भूख से मरने के लिए छोड़ दिया। आज आम आदमी को 5 लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड मिल गया है। जो लोग जाति के नाम पर देखते हैं उनके लिए यह वोट बैंक का मामला होगा लेकिन मेरे लिए वह राज्य के नागरिक हैं।’

सीएम योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले पुलिस भर्ती में सिर्फ 2-3 जिलों के लोग ही भर्ती होते थे। आज सभी 75 जिलों के युवाओं की भर्ती की जा रही है। आज दंगाइयों को भुला दिया गया है। अगर दंगा हो जाए तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाता था और नीचे से मिर्च फेंकी जाती थी। प्रयागराज का एक माफिया एक पिछड़ी जाति के व्यक्ति की हत्या कर देता है और उसकी संपत्ति पर कब्जा कर लेता है, लेकिन हमने उस माफिया द्वारा कब्जाई गई जमीन ले ली और गरीबों के लिए घर बनाए।

योगी ने राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लिए बिना हमला बोला और कहा कि संकट के समय ये लोग इटली और इंग्लैंड चले जाते हैं। यह चुनाव परिवार प्रथम बनाम राष्ट्र प्रथम का चुनाव है। दंगा नीति वाले लोग ही आज जातिवाद का जहर फैला रहे हैं। हमने दंगे भड़काने वालों की गर्मी को शांत करके आपको शांति और सुरक्षा दी है।’

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

CM yogi in shamlikairana lok sabha chunavLok Sabha Election 2024News in Hindiup newsYogi adityanath in kairanaलोकसभा चुनाव-2024सहारनपुर रैलीसीएम योगी