Holika Dahan 2024: होलिका दहन आज, जानें होली जलाने का शुभ मुर्हूत

Holika Dahan 2024: रंगों का त्योहार होली को लेकर लोगों काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को (धुलेंडी) रंग खेला होगा। रंगों का यह त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन बनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है।

ज्योतिषियों की माने तो आज होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा और भद्रा काल को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह की पूजा या शुभ कार्य वर्जित होता है। इसके अलावा इस साल होली पर करीब 100 साल बाद चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत नहीं दिखाई देगा।

पंचांग के अनुसार आज 24 मार्च को सुबह से भद्राकाल आरंभ हो गया है। भद्रा 24 मार्च सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर रात 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन भद्रा काल की समाप्ति के बाद ही किया जा सकता है।

Mahashivratri 2024: बाबा विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजे के बाद

पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9.55 बजे से शुरू होगी और 25 मार्च को दोपहर 12.30 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि और भद्रा रहित काल में करना शुभ माना जाता है। ऐसे में 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:13 बजे के बाद रहेगा।

चंद्रग्रहण को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है कि चंद्र ग्रहण लगने वाला है। वहीं इस बार होली पर चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है। घटित होने वाला उपछाया चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

अत: इसे दान आदि देने की प्रथा भी मान्य नहीं होगी। इसलिए होली पर ग्रहण के डर को दूर करें और रंगों का आनंद लें। इस साल होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण के साथ-साथ भद्राकाल का भी साया रहेगा। होली पर ऐसा योग करीब 100 साल बन रहा है।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Bhadra kaal timingholi 2024Holika Dahan 2024Holika Dahan 2024 Bhadra kaalHolika Dahan 2024 dateHolika Dahan 2024 shubh Muhurtहोलिका दहन 2024
Comments (0)
Add Comment