Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर्स की लिस्ट

बिहार 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बीएसईबी ने इसकी घोषणा की है। इस साल भी रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। बीएसईबी चेयरमैन ने कहा कि ऐसे विद्यार्थी अपने उस विषय की उत्तर पुस्तिका के स्क्रूटिनी हेतु दिनांक 23.03.2023 से 29.03.2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंटर मीडिएट कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म दिनांक 23.03.2023 से 27.03.2023 तक भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें..BJP ने राहुल गांधी को बताया राजनीति का ‘मीर जाफर’, कहा- शहजादे… ये नहीं चलेगा, माफी मांगनी होगी

इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का कुल प्रतिशत 83.70% है। इस वर्ष इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 में कुल 13,04,586 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें 6,73,023 छात्र तथा 6,31,563 छात्राएं हैं।

इन्होंने किया टॉप

आयुषि नंदन – 94.8%

हिमांशु कुमार – 94.4%

शुभम चौरसिया – 94.4%

अदिति कुमारी – 94.2%

रमा भारती – 93.8%

बिहार बोर्ड के इंटर रिजल्ट में हर साल की तरह इस साल भी औरंगाबाद का जलवा बरकरार रहा है। कॉमर्स स्ट्रीम में जिले की सौम्या शर्मा व रजनीश पाठक ने 475-475 नंबर हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे सूबे में पहला स्थान हासिल किया है।

वहीं तनूजा सिंह ने 474 अंक लाकर दूसरा स्थान, विधि कुमारी व सोनम कुमारी 468-468 अंक लाकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है। इसके साथ-साथ साइंस स्ट्रीम में शुभम चौरसिया ने 472 नंबर लाकर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

साइंस का सेकंड टॉपर शुभम चौरसिया ऑटो चालक का बेटा है। उसकी मां गृहिणी है। उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुभम मूल रूप से दाउदनगर वार्ड 13 दुर्गा पथ मुहल्ला का रहने वाला है। मैट्रिक में शुभम ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर आठवीं रैंक हासिल की थी।

शुभम ने बताया कि वह टाइम फिक्स कर पढ़ाई नहीं करता है। जब उसे मन करता है, तभी पढ़ाई करता है। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। लेकिन जब पढ़ाई से मन उब जाता है, तब ही वह साेशल मीडिया पर आता है। बताया कि हार्ड वर्क कीजिए, आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Bihar BoardBihar Board 12th ResultBihar Board 12th Result 2023Bihar Board inter ResultBihar Board Result Live UpdatesBSEB 12th Result 2023BSEB 12th Result 2023 Date
Comments (0)
Add Comment