मिस इंटरनेशनल 2017 में भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं ये मॉडल

जमशेदपुर — जमशेदपुर की रहने वाली अौर मिस इंडिया इंटरनेशनल अंकिता कुमारी इन दिनों जापान की राजधानी टोक्यो में हैं। वहां वो मिस इंटरनेशनल 2017 प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। 21 साल की अंकिता कुमारी मिस इंटरनेशनल 2017 में भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। अंकिता जमशेदपुर के बेलडीह चर्च स्कूल की स्टूडेंट रही हैं। इसी साल अंकिता मिस इंडिया इंटरनेशनल चुनी गई हैं। 

यह प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से जापान की राजधानी टोक्यो में शुरू हुई है। 14 नवंबर तक यह प्रतियोगिता चलेगी। अंकिता के पिता रमेश प्रसाद यादव भी जमशेदपुर में ही रहते हैं। 2014 में अंकिता मिस जमशेदपुर बनी थीं। वहीं से उनके इस सफर की सफल शुरुआत हुई। 2017 में कोलकाता में हुए फेमिना मिस इंडिया में अंकिता टॉप थ्री में रही थीं। इसके बाद दीवा मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी वह अंतिम राउंड तक पहुंची थीं। अंकिता कुमारी एमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता की फिल्म अौर टीवी प्रोडक्शन स्टूडेंट रही हैं। अंकिता का कहना है कि इंडिया को इतने बड़े प्लेटफाॅर्म पर रिप्रेजेंट करना उनका सपना था, जो सच हो चुका है। अंकिता ने बताया कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन इस प्रतियोगिता में विजयी होने की रणनीति है।

 

Comments (0)
Add Comment