अखिलेश यादव का सीएम योगी पर कसा तंज, कहा- 10 मार्च को ‘बाबा मुख्यमंत्री’ की गर्मी को भाप बनाकर उड़ा देंगे

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव भी हो चुका है।इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव भी हो चुका है। लेकिन सियासी गलियारे में नेताओं का एक दूसरे आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि, ‘10 मार्च को आने वाले नतीजे के बाद ‘बाबा मुख्यमंत्री’ की गर्मी भाप बन कर उड़ जाएगी।

सीएम योगी पर अखिलेश का तंज:

आज मंगलवार को अखिलेश यादव ने फतेहपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा जातियों की राजनीति करती है और दंगा कराना चाहती है। मुस्लिम अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है और अगड़ी जातियों के साथ भी अन्याय हो रहा है। सपा सरकार के आने पर जातीय जनगणना करायी जायेगी और आबादी के हिसाब से उन सब लोगों को हक और सम्मान दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर प्रहार करते हुए कहा, ”बाबा मुख्यमंत्री इन दिनों अपने भाषण में बहुत बातें कर रहे हैं। कानून व्यवस्था से लेकर सपा के लोगों को तमंचावादी तक कह रहे हैं। भाजपा के नेता शराब के धंधे में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री तो वास्तव में सोए हुए है, जो सो चुके है, उन्हें जगाने के लिए, चिलम वाले लोगों को हटाने के लिए जनता तैयार है। बाबा मुख्यमंत्री की गर्मी को जनता 10 मार्च के बाद भाप बना कर उड़ाने वाली है।”

भाजपा ने अपने कार्यकाल में एक भी नई एबुलेंस नही चलवाई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के जरिए लोगों पर अन्याय किया गया। सपा सरकार बनने पर मेडिकल कालेजों को और बेहतर बनाएंगे। क्योंकि नए मेडिकल कालेज खंडहर बने हुएं हैं, वहां डाक्टर नहीं है। उन पर झूठे मुकदमे लादे गए। इसके दोषी बाबा मुख्यमंत्री हैं। सपा सरकार आने पर झूठे मुकदमों को हटा कर पीड़ितों को सम्मान दिया जाएगा।

 

भी पढ़ें.. Valentine Week: 7 फरवरी से शुरू हो रहा प्रेम का सप्ताह, जानें क्यों पहले ही दिन मनाया जाता है Rose Day

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Akhilesh Yadavakhilesh yadav in fatehpurelection campaignhindi newsNews in Hindiup electionअखिलेश यादवचुनाव प्रचारफतेहपुर में अखिलेश यादवयूपी चुनाव
Comments (0)
Add Comment