ENG vs IND 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस निर्णायक मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। वहीं अंतिम मैच की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा जैसे ही विराट (Rohit Sharma-Virat Kohli) के साथ मैदान पर कदम रखा वैसे ही RO-KO की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ विराट-रोहित की जोड़ी भारत के लिए सबसे अधिक ,मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई हैं। यह दोनों दिग्गज एक साथ 400वां इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं।
सचिन-द्रविड़ को छोड़ा पीछे
विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने अपना 400वां इंटरनेशनल क्रिकेट मैच एक साथ खेला और इस खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की पार्टनरशिप को पीछे छोड़ दिया। सचिन और द्रविड़ ने भारत के लिए कुल मिलाकर 391 मैच खेले थे। सबसे सफल पार्टनरशिप की बात करें तो रोहित और विराट छठे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की जोड़ी है, जिन्होंने एक साथ 550 इंटरनेशनल मैच खेले।
एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ियां
कुमार संगकारा -महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 550
महेला जयवर्धने-तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 426
कुमार संगकारा-तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 418
सनथ जयसूर्या-मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 408
मार्क बाउचर-जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 407
रोहित शर्मा-विराट कोहली (भारत) – 400
सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ (भारत) – 391
चमिंडा वास-सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 391
सबसे ज्यादा एक साथ मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी
रोहित शर्मा- विराट कोहली- 400
सचिन तेंदुलकर-राहुल ट्रविड़-391
राहुल ट्रविड़-सौरव गांगुली-369
सचिन तेंदुलकर-अनिल कुंबले-367
सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली-341
विराट कोहली- रवींद्र जड़ेजा-309
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अंतिम मुकाबला
भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंतिम मैच की बात करें तो यह बेहद रोमांचक मुकाबला हो सकता है। तीन मैचों की ODI सीरीज़ में भारत और इंग्लैंड 1-1 से बराबरी पर हैं। भारतीय टीम ने पहला मैच 6 विकेट से जीता था, जबकि इंग्लैंड ने दूसरा मैच 4 विकेट से जीतकर सीरीज बराबर कर ली। जो टीम लॉर्ड्स ODI जीतेगी, वही सीरीज अपने नाम करेगी। सबकी नजरें भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर होंगी। वह सीरीज के पिछले दोनों मैचों में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड के लिए पिछले दोनों मैचों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले जो रूट को रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए एक चुनौती होगी। रूट ने दूसरे ODI में 99 रनों की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी।
बुमराह टीम से बाहर
वहीं इस निर्णायक मैच से जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे है। उनका बाहर रहना भारतीय टीम के लिए बड़े झटके से कम नहीं है। उनकी गैरमौजूदगी में युवा गेंदबाजों पर टीम को जीत दिलाने का दारोमदार होगा। घुटने की चोट के कारण बुमराह नहीं खेल रहे हैं। टीम इंडिया केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप के साथ मैदान पर उतरी है।
ENG vs IND की प्लेइंग इलेवन
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन,केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।
इंग्लैंड : जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टोंग, विल जैक्स, गस एटकिंसन।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

