यूपी को मिला अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, CM योगी ने नए भवन का किया लोकार्पण

Rajouri Flood News: यूपी के सिए सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार, 19 जुलाई को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के नए मुख्यालय भवन का उद्घाटन किया। 200 करोड़ से ज़्यादा की लागत से बनी यह अत्याधुनिक इमारत लखनऊ में डायल-112 मुख्यालय के पास शहीद पथ पर स्थित है। इसे आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस आपदा प्रबंधन केंद्र के तौर पर विकसित किया गया है। इसका मकसद राज्य के आपदा प्रबंधन सिस्टम को ज़्यादा असरदार, तेजी से काम करने वाला और तकनीक पर आधारित बनाना है। गोमती नगर एक्सटेंशन में डायल-112 मुख्यालय के सामने शहीद पथ पर स्थित

Written By :

SK Sharma

Updated

July 19, 2026

cm-yogi

Rajouri Flood News: यूपी के सिए सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार, 19 जुलाई को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के नए मुख्यालय भवन का उद्घाटन किया। 200 करोड़ से ज़्यादा की लागत से बनी यह अत्याधुनिक इमारत लखनऊ में डायल-112 मुख्यालय के पास शहीद पथ पर स्थित है। इसे आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस आपदा प्रबंधन केंद्र के तौर पर विकसित किया गया है। इसका मकसद राज्य के आपदा प्रबंधन सिस्टम को ज़्यादा असरदार, तेजी से काम करने वाला और तकनीक पर आधारित बनाना है।

गोमती नगर एक्सटेंशन में डायल-112 मुख्यालय के सामने शहीद पथ पर स्थित नए मुख्यालय में हुए उद्घाटन समारोह में सीएम योगी ने कहा- आपदा प्रबंधन केवल सरकारी व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और समय रहते की गई तैयारी का नतीजा है। सीएम ने जोर देकर कहा कि आपदाओं को लेकर पहले से सतर्क रहना, तैयारी करना और जागरूकता ही जान-माल के नुकसान को कम करने की कुंजी है। उन्होंने कहा कि यह हर नागरिक की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बनना चाहिए।

हाल ही हुई प्राकृतिक आपदाओं का किया जिक्र

हाल ही में आए तूफ़ान और बिजली गिरने से एक ही दिन में 111 से ज़्यादा लोगों की मौत का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके बाद सरकार ने टेक्नोलॉजी पर आधारित अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (समय से पहले चेतावनी देने वाली प्रणाली) को और ज़्यादा असरदार बनाने पर ज़ोर दिया। सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि समय पर मिली चेतावनी की वजह से प्रशासन हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगह पर पहुंचा सका। इसके कुछ ही देर बाद शिवालिक की पहाड़ियों से पानी का तेज बहाव नीचे आया; अगर लोगों को समय रहते वहां से नहीं निकाला गया होता, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

आपदा प्रबंधन सिस्टम होगा मजबूत-सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले परिवारों और स्कूलों में बच्चों को आग, भूकंप या दूसरी आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सिखाया जाता था। ऐसी जागरूकता लोगों को घबराने के बजाय सही फैसले लेने में मदद करती है, जिससे संभावित नुकसान काफी कम हो जाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस UPSDMA का नया मुख्यालय राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को और मज़बूत करेगा और किसी भी प्राकृतिक या मानव-जनित आपदा की स्थिति में तेज़ी से और प्रभावी ढंग से निपटने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश अब पहले से कहीं ज़्यादा बेहतर ढंग से तैयार और सुसज्जित है।

आधुनिका सुविधाओं से लैस आपदा प्रबंधन केंद्र

ट्रेनिंग और क्षमता निर्माण को आसान बनाने के लिए इस बिल्डिंग में 200 से ज़्यादा लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक आधुनिक ऑडिटोरियम, क्लासरूम, लेक्चर हॉल, हॉस्टल और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इन सुविधाओं के ज़रिए, आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को नियमित ट्रेनिंग और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में कई जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनमें वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल और सरोजिनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह मौजूद रहे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)