UP Flood : यूपी यमुना-चंबल नदी ने दिखाया रौद्र रूप, कई गांव डूबे, दहशत में लोग

UP Flood : प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद नदियां उफान पर हैं। वहीं कोटा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना और चंबल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 5 मीटर ऊपर पहुंच गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण इटावा, औरैया और जालौन जिलों में बाढ़ जैसे गंभीर हालात पैदा हो गए हैं। इसके चलते तटवर्ती दर्जनों गांव बाढ़ से घिर गए हैं। घर और फसलें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। इन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

UP Flood: औरैया में बाढ़ से बिगड़े हालात

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर हर घंटे 9 से 10 सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहा है, जिससे हजारों ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हुआ है। पाँच नदियों के संगम पंचनद क्षेत्र में भी स्थिति गंभीर होती जा रही है। प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल है, लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। यमुना और चंबल नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण औरैया के अजीतमल तहसील के सिकरोड़ी, गौन्हानी कलां, मई, अस्ता, गूंज, ततारपुर कलां, बरेह, जुहीखा, असेवता, असेवा, कठौली, फरिहा समेत दर्जनों गांव पूरी तरह पानी से डूब गए हैं।

सबसे गंभीर स्थिति गौन्हानी कलां, गूंज, सिकरोड़ी, ततारपुर कलां, जुहीखा और फरिहा गांवों में बताई जा रही है, जहां प्राथमिक विद्यालय भी जलमग्न हो गए हैं। हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। संपर्क टूटा, प्रशासन ने नावें और एनडीआरएफ की टीम तैनात की। बाढ़ के कारण कई गांवों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है। बरेह गांव में भेरेश्वर मंदिर की सीढ़ियों तक भी चंबल का पानी पहुंच गया है, जिससे खतरे की स्थिति और गंभीर हो गई है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

गौहानी कलां में प्रशासन ने तीन नावों की व्यवस्था की है ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। एनडीआरएफ की टीम भी राहत कार्य में लगी हुई है। उपजिला मजिस्ट्रेट निखिल राजपूत ने बताया कि सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बाढ़ चौकियों से निगरानी की जा रही है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

BANARAS PRAYAGRAJ GANGA WATER LEVELFLOOD IN UPFLOOD IN UP AGRA CHAMBAL RIVER FLOOD HAMIRPUR YAMUNA BETWA FLOODHAMIRPUR BETWA YAMUNA FLOODUP AGRA CHAMBAL FLOODUP FLOOD MIGRATION