UP Weather Update: राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी समेत कई जिलों में सुबह 9 से 10 बजे के बीच घने बादलों ने अचानक सूरज को ढक लिया, जिससे सड़कों पर दिन में ही अंधेरा छा गया और गाड़ियों को हेडलाइट जलानी पड़ी। इसके तुरंत बाद तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

UP Weather Update: उन्नाव और चित्रकूट गिरे ओले

दरअसल एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यूपी का मौसम तूफानी हो गया है। मंगलवार सुबह लखनऊ, कानपुर, औरैया और जालौन समेत कई ज़िलों में 40-60 किमी/घंटे की तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इस बीच, उन्नाव, चित्रकूट और इटावा में आधे घंटे तक ओले गिरे, जिससे सड़कें सफेद चादर से ढक गईं। यह बदलाव 4 फरवरी तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगरा, मुरादाबाद और झांसी समेत 10 ज़िलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में 26 जिलों में बारिश और 29 जिलों में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को होगा भारी नुकसान

कृषि विशेषज्ञों की माने तो बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि फसलों के लिए खतरनाक है। तेज़ हवाओं के कारण खेतों में फसलें गिर गई हैं, जिससे गेहूं के दाने हल्के हो सकते हैं और उत्पादन में 20% तक की कमी आ सकती है। जबकि खेतों में पानी भरने से सरसों की फलियों को नुकसान हो रहा है। सब्ज़ियां उगाने वाले किसानों को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है, क्योंकि उनकी मेहनत बर्बाद हो गई है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे फिलहाल सिंचाई रोक दें और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

Weather Today: कैसा रहेगा दिल्ली-NCR

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत प्रभावित होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इसका दिखने लगा है। यूपी के कई जिलों में सुबह-सुबह हुई तेज बारिश के बाद अब दिल्ली में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने हल्का कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और यूपी के कई इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बनी रही। इससे जन-जीवन पर असर पड़ा। मंगलवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। कम विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट्स लेट हो रही हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

up mai barishup mai barish ka updateup mai barish ki chetavaniup main thandUP rain alertup rain updateup weather forecastUP weather update