SSC CGL Exam 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द, अब इस दिन होगा एग्जाम

SSC CGL Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथियां रद्द कर दी हैं। ये परीक्षा 13 अगस्त से होनी थी। एसएससी सीजीएल परीक्षा अब सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। एसएससी सीजीएल परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही एसएससी पोर्टल- ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। आयोग ने कहा कि यह निर्णय तकनीकी समीक्षा और परीक्षा प्लेटफॉर्म में सुधार के लिए लिया गया है, ताकि उम्मीदवारों को बेहतर और सुरक्षित परीक्षा अनुभव मिल सके।

SSC CGL Exam Date 2025: नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

एसएससी अधिसूचना में कहा गया है कि एसएससी सीजीएल परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय परीक्षा मंच और संचालन संबंधी तैयारियों का उचित मूल्यांकन करने के लिए लिया गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके आवेदन पहले की तरह ही मान्य रहेंगे। नई परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र की जानकारी उम्मीदवारों को समय पर दे दी जाएगी। साथ ही, जिन उम्मीदवारों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर लिया है, उन्हें कोई अतिरिक्त प्रक्रिया नहीं करनी होगी। एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद, यह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

परीक्षा स्थगित होने का कारण

बता दें कि इस बार सीजीएल परीक्षा एक नए और अपडेटेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जानी थी। परीक्षा में पारदर्शिता और गति लाने के लिए कई नई तकनीकों को जोड़ा गया था। लेकिन तकनीकी टीम को परीक्षण के दौरान कुछ समस्याएं मिलीं, जिसके कारण परीक्षा को फिलहाल रोकना पड़ा। आयोग ने कहा है कि वे चाहते हैं कि परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए पहले तकनीकी खामियों को दूर करना जरूरी है। एसएससी चरण 13 परीक्षा 2025 29 अगस्त को आयोजित होने वाली है।

SSC CGL Exam 2025: 14,582 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

दरअसल SSC सीजीएल भर्ती अभियान का उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C के 14,582 रिक्त पदों को भरना है। एसएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही ध्यान दें। कई बार सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैल जाती हैं, जिससे उम्मीदवार भ्रमित हो सकते हैं।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

cglsscssc cglssc cgl 2025ssc cgl 2025 exam datessc cgl 2025 postponedssc cgl exam datessc cgl exam date 2025SSC CGL Postponedएसएससी सीजीएल 2025