सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज, CM योगी ने दी बधाई

समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में विविध आयोजन किए हैं। मुलायम सिंह यादव की दीर्घायू की कामना वाले कई होर्डिंग सपा मुख्यालय पर लगाए गए हैं। चूंकि मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। इसलिए उनका आयोजन में शामिल होना अभी तय नहीं है।

ये भी पढ़ें..मथुरा में संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

वहीं मुलायम सिंह यादव को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

27 वर्ष की उम्र में पहली बार बने थे विधायक

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव 27 वर्ष की उम्र में पहली बार 1966 में जसवंतनगर (इटावा) से विधायक चुने गए थे। वह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे। सोशलिस्ट पार्टी, लोकदल और जनता दल में रहे मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था।

मौजूदा समय में मुलायम सिंह मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के चलते पिछले काफी समय से वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

लंबी उम्र के लिए दुआ कर रहे लोग…

वह वह ढाई दशक तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनके जन्म दिन पर उनके पुत्र व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां उनसे आशीर्वाद लेंगे वहीं प्रदेश भर में सपा समर्थक गरीबों, अस्पतालों में फल वितरित करेगे, उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ करेंगे।

ये भी पढ़ें..प्रदेश में देर रात 4 सीनियर IPS अफसरों का तबादला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Lucknow News in HindiMulayam Singh YadavMulayam singh yadav birthdaymulayam singh yadav net worthmulayam singh yadav newsSamajwadi PartyYogi Adityanath
Comments (0)
Add Comment