Sonam Wangchuk: भूख हड़ताल बैठे सोनम वांगचुक की हालत बिगड़ी, पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल में कराया भर्ती

Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे जाने-माने भारतीय इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सोशल मीडिया अभियान और प्रदर्शन पर भी कार्रवाई की है। सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर थे और NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

डॉक्टरों की निगरानी में वांगचुक

सूत्रों के मुताबिक, सोनम वांगचुक के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में दो डॉक्टर और दो पैरामेडिक्स तैनात किए गए हैं। हेल्थ चेक-अप के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बिगड़ती सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने शुरू में मना कर दिया था। हालांकि, उनकी बिगड़ती हालत और RML अस्पताल के डॉक्टर की सलाह को देखते हुए, दिल्ली पुलिस उन्हें एम्बुलेंस से जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई।

खाली कराया जा रहा जंतर-मंतर

दिल्ली पुलिस ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश और उनकी लगातार गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें आज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उन्हें विरोध स्थल से ले जाया जा रहा था, तो CJP कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। लेकिन पुलिस ने सभी CJP कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक जंतर-मंतर खाली करने का अनुरोध किया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। पुलिस ने पूरे इलाके में कई लेयर की बैरिकेडिंग की है। दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर कहा कि उसने हाईकोर्ट के आदेशों और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर यह कदम उठाया है।

CJP कार्यकर्ताओं का आरोप जबरन उठा ले गई पुलिस

CJP कार्यकर्ताओं का दावा है कि दिल्ली पुलिस के जवान सादे कपड़ों में विरोध स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। खबर है कि जब दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की, तो आंदोलन के नेता अभिजीत दिपिके वहां मौजूद नहीं थे। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक, उस समय वे नहाने गए थे। एक वीडियो संदेश में दिपिके ने कहा कि पुलिस ने उन्हें एक दोस्त के घर पर जबरदस्ती हिरासत में लिया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आंदोलन जारी रखने की अपील की है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Abhijeet Dipkedelhi policeJantar MantarprotestSafdarjung HospitalSonam Wangchuksonam wangchuk hunger strike