मेरठ में सिपाही की गोली मारकर हत्या,खेत में पड़ा मिला शव

सिपाही का आज ससुराल पक्ष से 22 लाख रुपए में होना था तलाक का समझौता

मेरठ — यूपी के मेरठ एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई।सिपाही का खून से लथपथ शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। वहीं सिपाही की हत्या की सूचना मिलते प्रशासन में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि मवाना थाना क्षेत्र के खेड़ी मनिहार निवासी आशीष कुमार (28 ) पुत्र संजीव सिंह 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। इस समय सिपाही की शामली स्थित पुलिस लाइन में तैनाती थी। यहीं
सिपाही प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा का गनर भी था।

सिपाही छुट्टी लेकर अपने गांव में आया था, जहां घर से अपने खेत पर देवता पूजने गया था। इस बीच खेत में सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिपाही के कनपटी पर गोली मारी गई।वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही आशीष की शादी दौराला थाना क्षेत्र के भराला निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी को लेकर दंपति में विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार आज मंगलवार को सिपाही का ससुराल पक्ष से तलाक को लेकर समझौता भी होना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है 22 लाख रुपए में समझौता तय भी हो चुका था।

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments (0)
Add Comment