आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,कोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश

दिल्ली– राजधानी दिल्ली में चल रहे ढोंगी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान आश्रम से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। लोगों ने आरोप लगाए थे कि बाबा बच्चियों का आश्रम में यौन शोषण कर रहा है।

रोहिणी के बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में पड़े छापे के बाद कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। आश्रम में एक अलग ही दुनिया चल रही थी, जहां लड़कियों को बंधक की तरह रखा गया था, किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। बाबा का फिलहाल कोई अता-पता नहीं है, लेकिन उसकी हरकतों अब बेपर्दा हो रही हैं। 

कई लड़कियों ने बताया कि बाबा खुद को शिव बताता था। लड़कियों का ब्रेन वॉश कर दिया जाता था। बाबा लड़कियों से कहता था कि अगर वे उनसे शारीरिक संबंध बनाएंगी तो पार्वती बन जाएंगी और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी। आश्रम के खिलाफ केस लड़ रहे एक परिवार की 12 साल की बच्ची बाबा के आश्रम में फंस गई थी। बच्ची को बाबा गलत तरीके से छूता था। बाबा कहता था कि मैं भगवान कृष्ण हूं। जैसे उनके कई रानियां थीं, तुम मेरी रानी बन जाओ। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आश्रम में ज्यादातर गाड़ियां रात को 3 से 4 बजे के बीच ही आती थीं। इनमें से ज्यादातर गाड़ियां हरियाणा, मध्य प्रदेश और उड़ीसा की होती हैं। इनमें कई बार राशन भी लाया जाता है। 

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के बारे में अब तक यह पता नहीं है कि आखिर वह है कहां? किसी को नहीं पता कि बाबा कहां है। बताया जा रहा है कि बाबा को कई साल से यहां किसी ने नहीं देखा। करीब सात साल पहले बाबा को देखा गया था। उसके बाद से वह कहां है, इस बारे में विश्विविद्यालय का प्रबंधन कुछ कहने को राजी नहीं है। 

Comments (0)
Add Comment