भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का यहां मेदांता अस्पताल में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे करीब 75 वर्ष के थे। इसकी जानकारी परिवार के सूत्रों ने दी।

ये भी पढ़ें..कोरोना अपडेटः पिछले 24 घंटें में 24 हजार नए मामले आए सामने

मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज 

बताया जा रहा है कि सत्यदेव सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें यहां मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया।

सिंह को लखनऊ के गोमतीनगर के विश्वास खंड स्थित उनके आवास पर लगाया जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद उनके दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हैं। उनकी अंत्येष्टि यहां भैसाकुण्ड बैकुण्डधाम पर की जायेगी।

1977 पहली बार बने थे सांसद

बता दें कि सत्यदेव सिंह 1977 पहली बार गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय लोकदल के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उसके बाद 1991 और 1996 में भाजपा के टिकट पर बलरामपुर संसदीय सीट से चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे।

वे 1980 से 1985 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री कालेज में प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष थे और भाजपा केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य के रूप में संगठन की सेवा कर रहे थे।

ये भी पढ़ें..तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

BJP leader Satyadev Singh diesFormer MP Satyadev Singh diesgondaगोंडापूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधनभाजपा नेता सत्यदेव सिंह का निधन
Comments (0)
Add Comment