जल्द शादी के पवित्र बंधन में बधने वाले है रणबीर और आलिया, रणबीर ने शादी की डेट का किया खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। इसी बीच आलिया और रणबीर कपूर की शादी की डेट सामने आई है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। क्योंकि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एक के बाद एक शादी के पवित्र बंधन में बध रहे हैं। इसी बीच आलिया और रणबीर कपूर की शादी की डेट सामने आई है। ये दोनों कपल भी भुत ही जल्द शादी के बंधन में बधने वाले हैं। वहीं दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारियों में भी जुट गए हैं।

इसी महीने में रणबीर और आलिया ले सकते है सात फेरे:

एक इन्टरव्यू के मुताबिक, रणबीर और आलिया इस साल के अप्रैल महीने में सात फेरे ले सकते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा तेज़ हो गई है कि रणबीर और आलिया अप्रैल, 2022 में ही शादी के पवित्र बंधन में बधने वाले हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर स्पॉट किया गया था। इसके अलावा मनीष को भी उनके घर पर भी कई बार देखा गया है। दूसरी तरफ खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि कपूर परिवार बहू को घर लाने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहा है।

रणबीर ने शादी की डेट का किया खुलासा:

रणबीर कपूर ने एक चैनल से बात करते हुए शादी के सवाल पर खुलासा करते हुए,’मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि जो मैं मीडिया को डेट अनाउंस कर दूंगा। लेकिन ये जरूर बता सकता हूं कि हम दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाले हैं । इसके बाद रणबीर कपूर ने शादी की डेट के सवाल पर ‘जल्द ही करेंगे’ कहकर टाल दिया।

https://www.instagram.com/p/CbrNEtuPoz7/

ब्रहास्त्र की सूटिंग में चल रहे व्यस्त:

इन दिनों आलिया और रणबीर अपनी नई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं बीते दिनों आलिया भट्ट ने अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर ‘ब्रह्मास्त्र’ से उनका पहला लुक रिवील किया गया था। दूसरी तरफ हाल ही में बनारस से दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं। ये फिल्म 09 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Alia BhattAlia RanbirBollywood newsEntertainment News in HindiRanbir Alia get married in Aprilranbir alia marriageRanbir KapoorRanbir Kapoor Alia Bhatt Alia marriage in aprilRanbir Kapoor Alia Bhatt weddingRanbir Kapoor Alia Bhatt wedding dateRanbir-Alia
Comments (0)
Add Comment