पयागपुर विधायक ने गैर राज्यों में फसें 23 हजार लोगों की वापसी के लिए लिखा पत्र

बहराइच– देश के अलग-अलग चौदह राज्यों में पयागपुर के करीब 23 हजार मजदूर फंसे हुए हैं। विधायक की पहल पर इनका ऑनलाइन डेटा क्यूआर कोड से एकत्र कराया गया है। राज्यों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों को विधायक ने अभी तक 13 हजार मजदूरों को वापस लाने के लिए पत्र भेजा है। अन्य दस हजार लोगों की सूची भी भेजी गई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर रखा गया है। लॉकडाउन के कारण बाहरी राज्यों में मजदूर और काम करने वाले लोग फंस गए हैं। इसको देखते हुए विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने ऑनलाइन सूचनाएं क्यूआर कोड के माध्यम से एकत्र करानी शुरु की थीं।

विधायक ने बताया कि पयागपुर के करीब 23 हजार लोग दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। जिनकी सूची पत्र के साथ राज्यों के लिए नामित नोडल अधिकारियों को भेजी गई है । इसके इसमें सबसे अधिक 4454 मजदूर पंजाब में हैं। जबकि महाराष्ट्र में 3019, दिल्ली में 2133 और गुजरात में 1984 मजदूर हैं। इन सभी के रहने-खाने की व्यवस्था के साथ ही दूसरे राज्यों से वापस लाने के लिए नोडल अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक,बहराइच )

lettermla
Comments (0)
Add Comment